फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर शाहजहांपुर की महिला की मौत 17-59-01

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार सुबह शाहजहांपुर की महिला की मौत हो गई। महिला बीमार थी। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह पति और भाई के साथ बदायूं बस स्टैंड पहुंची थी। यहां यात्री शेड में उसने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव बरैदा के रामवीर की पत्नी सुनीता दिल्ली के पंत अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को डॉक्टरों ने सुनीता को घर ले जाने की सलाह दी। रामवीर सुनीता को लेकर शुक्रवार रात को दिल्ली से बदायूं के लिए चला। घर पर कॉल करके बता दिया कि वह सुबह 11 बजे तक बदायूं बस स्टैंड पहुंच जाएगा। परिवारवाले कार लेकर यहां पहुंच गए थे। बदायूं स्टैंड पर यह लोग रोडवेज बस से उतर कर कुछ देर के लिए यात्री शेड में बैठ गए। इसी दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रामवीर ने पूरी बात बताई और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवार वाले कार से शव को कांट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें