फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
उपदेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सोमवार दोपहर कछला गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव के तमाम लोगों के साथ कलश विसर्जन करने गंगा घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान युवक गंगा नदी में गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से निकाला जा सका।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसियानी में पिछले सात दिन से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। सोमवार को कथा का समापन हुआ था। इस पर कलश विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बसियानी गांव के तमाम लोग कछला गंगा घाट पहुंचे। बताते हैं कि ग्रामीणों ने कछला गंगा में स्नान किया। इसी दौरान बसियानी निवासी उपदेश (24) पुत्र जमुना प्रसाद भी गंगा स्नान कर रहा था। वह स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब इसके बारे में उसके गांव के लोगों को पता चला तो शोर मच गया। तुरंत गोताखोरों को लगाकर युवक की तलाश शुरू करा दी। इसकी सूचना पर कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद शाम के समय युवक के शव को गंगा से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि उपदेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

कछला गंगाघाट पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें