फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर सही कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक गांव के मंदिर पर लाउडस्पीकर सही करने गया था। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार रात प्रहलादपुर गांव के मंदिर पर लाउडस्पीकर चल रहा था। देर रात अचानक लाउडस्पीकर चलते-चलते बंद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक लाउडस्पीकर के बारे में गांव अनुज गुप्ता (25) पुत्र वेद प्रकाश कुछ जानकारी रखता था। इससे मंदिर से उसे बुलाया गया। उसके बाद युवक लाउडस्पीकर ठीक करने मंदिर पर चला गया। बताते हैं कि युवक लाउडस्पीकर सही कर रहा था, तभी उसको करंट लग गया, जिससे युवक बेहोश होकर वहीं गिर गया। उस समय मंदिर पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे लाउडस्पीकर से अलग किया। इसकी सूचना पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। वह युवक को अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें