फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कस्बे के नजदीक बुधवार देर शाम एक युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। युवक अपने खेत की जुताई करवाने गया था। ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कादरचौक निवासी कीरतपाल (25) पुत्र कालीचरन किराए के ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करवाने गया था। बताते हैं कि चालक खेत की जुताई कर रहा था कि उसी समय कीरतपाल ने ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया था। उसी समय पैर फिसलने से कीरतपाल गिर गया और ट्रैक्टर के पीछे जुते रोटावेटर में फंस गया। चालक ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर रोका और उसके परिवार वालों को फोन किया। उसके बाद युवक को रोटावेटर से निकाला गया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें