चार युवकों के शव सोमवार को मिले। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर रात शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मंगलवार को चारो शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस्लामनगर के चंदौसी रोड स्थित गांव जाफरपुर के नीरज (18) पुत्र सूरजपाल, रामदास (25) पुत्र जगत सिंह, राकेश (22) पुत्र हरपाल, सुनील (18) पुत्र सत्यपाल, विनोद (19) पुत्र भूरे और गवरू (22) पुत्र दिलीप गुरुवार को वृंदावन गए थे। रविवार को यह सभी लोग यमुना में स्नान कर रहे थे। तेज बहाव में फंसकर यह डूबने लगे। पीएसी के गोताखोरों ने विनोद और गवरू को सुरक्षित निकाल लिया। बाकी लोग नहीं मिल सके। खबर मिलने पर रविवार को ही सभी के परिवार वाले वृंदावन रवाना हो गए थे।
पीएसी के गोताखोरों को 24 घंटे बाद सोमवार को करीब दो किलोमीटर दूर नीरज, रामदास, राकेश और सुनील के शव मिल गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए। परिवार वाले सोमवार देर रात चारो शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद गांव में चीत्कारें गूंजने लगीं। एक साथ चार मौतों से पूरा गांव गमगीन है।