फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, देवरानी और सास पर पिटाई करने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 10:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे की चौखट पर लटका मिला। आठ साल की बेटी ने अपनी चाची और दादी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका संजीवनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावली में मंगलवार तड़के एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे की चौखट पर लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की आठ साल की बेटी ने बताया कि घेर से लकड़ी उठाने को लेकर मां का चाची से झगड़ा हुआ। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बेटी का आरोप- चाची और दादी ने पीटा था 
मृतका संजीवनी (30 वर्ष) आठ वर्षीय पुत्री ने बताया कि सोमवार को उसकी मां का उसकी चाची मन्जू से झगड़ा हुआ था। उसकी मां घर के लिए घेर से लकड़ी लेकर आई थी। इसी बात को लेकर चाची और दादी ने उसे घर से खींचकर सड़क पर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा था। बेटी ने बताया कि रात में उसकी मां छत पर सोई थी। पता नहीं वह रात में कैसे नीचे आ गई और सुबह कमरे की चौखट पर फंदे से लटकी हुई मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

पति एक माह से दिल्ली में 
परिजनों के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में किसी फैक्टरी में ट्रक चलाता है और वह पिछले एक महीने से घर नहीं आया है। घर पर महिला अपनी बेटी के साथ ही रहती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच 
सहसवान सीओ अशोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए बदायूं भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा लग रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें