फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस दिन से लापता किशोर का शव सरसों के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 24 Feb 2026 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में दस दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार को सरसों के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को किशोर का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। किशोर 12 फरवरी को लापता हुआ था। 16 फरवरी को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


किशोर के पिता दयाराम ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र ग्रीश गांव में ही चक्की और दुकान चलाता है। 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने गांव में आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चलने पर 16 फरवरी को पुलिस को शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। 

मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। शव बहुत ज्यादा सड़ा-गला हुआ था। कपड़ों और सुरक्षित बचे अंगों के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त ग्रीश के रूप में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायतीपत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें