फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, आईटीआई में 27 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

Tue, 24 Feb 2026 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 27 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित होगा।

विज्ञापन


रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से किया जा रहा है। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न पदों पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें 
रोजगार मेले में पूर्णतः निशुल्क प्रवेश रहेगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 27 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे संस्थान परिसर में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की कम से कम पांच प्रतियां एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें