फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत की रखवाली कर रहे किशोर का मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। क्षेत्र के चितौरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किशोर का शव पास में ही पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अलापुर के गांव चितौरा निवासी सचिन (15) पुत्र पप्पू पाली मंगलवार की शाम खेत की रखवाली कर रहा था। उसके पिता घर से खाना देने के लिए खेत पर आए थे। जब वह खेत पर पहुंचे तो सचिन दिखाई नहीं दिया। उसे तलाश कर ही रहे कि ट्यूबवेल से कुछ ही दूर पर खेत में उसका शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिवार समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता पप्पू ने बताया कि उन्होंने बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव निवासी महावीर की दस बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है, इसमें धान की फसल खड़ी है। मंगलवार शाम सचिन खेत पर था। मैं खाना लेने घर चला आया। बेटा सचिन फसल की रखवाली करने ट्यूबवेल पर रह गया था। बताया कि पड़ोसी खेत वाले ने अपनी मेड़ पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे थे। उसके पेड़ किसी ने उजाड़ दिए।
विज्ञापन

इसी बात पर मंगलवार दिन में उसने गाली-गलौज की। पिता का आरोप है कि पड़ोसी ने उनके बेटे की गला दबाकर हत्या की है। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें