कुवंरगांव। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों का बुरा हाल हो गया।
कुंवरगांव के गांव निनमा निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र जयपाल सिंह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने गांव से किसी काम के लिए कुंवरगांव जा रहा था कि बाइक सवार को गांव चकोलर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनाें का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद