फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला किशोर का शव

विज्ञापन
(08 बीडीएन-14)मृतक अजय का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संभल जिले में भट्ठे पर पिता के साथ करता था मजदूरी
विज्ञापन

पांच जनवरी को मेला देखने आया था अजय
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आसफपुर और हरदासपुर के बीच मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा मिला था। कई घंटे तक उसकी पहचान नहीं हुई। इससे पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को उसकी पहचान अजय (15) के रूप में हुई। इसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आदपुर निवासी अजय पुत्र लल्लू सिंह संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ इलाके में अपने परिवार के साथ एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। पिता लल्लू के मुताबिक, अजय पांच जनवरी को अपने गांव के नजदीक ततारपुर गांव में पूर्णमासी का मेला देखने आया था। अगले दिन उसे भट्ठे पर लौटना था, लेकिन वह नहीं लौटा। इससे परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। बुधवार की सुबह उन्हें पता चला कि मंगलवार की शाम अजय का शव आसफपुर और हरदासपुर के बीच रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस और परिवार वाले अनुमान लगा रहे हैं कि किशोर ट्रेन से घर लौट रहा होगा। रास्ते में उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें