फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: मटर प्लांट के मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
(08 बीडीएन-11)मृतक घनश्याम का फाइल फोटो
विज्ञापन
साथी मजदूर बता रहे हैं पत्नी से मोबाइल पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में नेचुरा प्राइवेट लिमिटेड मटर प्लांट के मजदूर घनश्याम ने मंगलवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साथी मजदूरों का कहना है कि बीती रात उसकी मोबाइल पर पत्नी से बात हो रही थी। तभी गुस्से में आकर उसने जान दे दी। पुलिस ने मजदूर के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिवार को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बिहार के पुरनिया जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम पुत्र चुल्वा ऋषिदेव (35) 31 दिसंबर-2022 को फैजगंज बेहटा आया था। तब से वह नेचुरा प्राइवेट लिमिटेड मटर प्लांट में मजदूरी कर रहा था। वह मटर प्लांट के नजदीक बने कोल्ड स्टोर के कमरे में रह रहा था। प्लांट के कुछ और मजदूर भी साथ रह रहे थे। साथी मजदूरों का कहना है कि मंगलवार रात घनश्याम खाना खाकर मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था। बात करते-करते उनके बीच मोबाइल पर ही विवाद हो गया। इसके बाद घनश्याम ने कॉल खत्म कर दी और नाराज होकर बाहर निकल गया। जब वह काफी देरतक लौटकर नहीं आया तो साथी मजदूरों ने उसे तलाश किया। जब तक वह उसे तलाश पाए तब तक घनश्याम अपनी जान दे चुका था। उसकी लाश देखकर साथी मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मजदूर के परिवार वालों को सूचना दे दी है। फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें