फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 28 May 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के पाठक बेहटा गांव में एक युवक का शव मंगलवार देर रात पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, युवक का एक माह पहले ही विवाह हुआ था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र रंजीत के रूप में हुई है। भाई मोहित ने बताया कि जितेंद्र ने जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र मंगलवार शाम से ही लापता था। परिजन देर शाम तक उसकी तलाश कर रहे थे। तलाश के दौरान ही उन्हें जंगल में शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। ऐसा जांच में सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें