फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल की रखवाली करने गए किसान का गंगा में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
(30 बीडीएन-21)किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन।संवाद
विज्ञापन
दातागंज/अलापुर (बदायूं)। खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान का शव गंगा में उतराता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव गंगा में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी 60 वर्षीय राजपाल बुधवार शाम करीब सात साढ़े सात बजे खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन ग्रामीणों को साथ खेत पर उन्हें देखने पहुंचे मगर वह वहां नहीं थे। इसके बाद रात भर राजपाल की तलाश करते रहे।
इस दौरान किसी ने सूचना दी कि राजपाल का शव गंगा में उतरा रहा है। सूचना मिलते ही राजपाल के परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया गंगा में डूबने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों के आरोप को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें