जेब में मिला मोबाइल फोन
पुलिस ने मौके से दुर्वेश की जेब से मोबाइल फोन बरामद किया। देखा तो मोबाइल बंद मिला। पुलिस इस मोबाइल फोन के माध्यम से भी मामले की जांच कर रही है। देखा जा रहा है कि उसकी सबसे बाद में किससे बात हुई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव पेड़ पर लटका मिला। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।