फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम की डीसी ने स्कूलों पर मारा छापा

Wed, 04 Nov 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीसी एमडीएम हिना खां ने समरेर क्षेत्र के गांव डहरपुर स्थित मदनमोहन सिंह लक्ष्मी देवी जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर 195 बच्चे नामांकित हैं। हमेशा ही 110 से लेकर 130 की उपस्थित दर्शायी जाती है आज भी 116 बच्चे रजिस्टर में अंकित थे लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। हसनपुर स्थित कामता प्रसाद जूनियर हाईस्कूल में 215 पंजीकृत हैं। रोजाना ही 160 से 180 बच्चे दर्शाए जाते हैं लेकिन आज मौके पर 48 ही मिले। बालिमगंज के प्राथमिक स्कूल में खाना नहीं बना। कोहनी जाफराबाद स्थित प्राथमिक स्कूल 11.50 पर बंद था। सिरसा के प्राथमिक स्कूल में कई माह से भोजन नहीं बनने की बात सामने आई। यहां पर प्रधान से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

हिना ने बताया कि दोपहर 1.20 पर प्राथमिक स्कूल झुकसा बंद मिला। इन सभी स्कूलों की रिपोर्ट बीएसए को दे दी है। जल्द ही कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। प्राथमिक स्कूल पेहरा में मात्र चावल ही  बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें