फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में बना दबतोरी ब्लॉक का कार्यालय

Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पीएचसी में बना दबतोरी ब्लॉक का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय के पीएचसी में बमुश्किल दिए कक्ष 
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दबतोरी को ब्लॉक बनाने की घोषणा करने के बाद बीडीओ कार्यालय भी मंगलवार को स्थापित हो गया। बीडीओ कार्यालय को पीएचसी के दो कक्षों में बनाया गया है। इसमें पांच कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया। कर्मचारियों ने काम भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

नवसृजित दबतोरी ब्लॉक में बीडीओ का चार्ज मनरेगा उपायुक्त जयसिंह यादव को दिया गया है। मंगलवार को दोपहर जयसिंह ने पीएचसी में कार्यालय स्थापित करने के लिए दो कक्ष खाली कराने के लिए कहा तो डॉ. रोहित और जहांगीर ने कक्ष देने से मना कर दिया। इसके बाद सीएमओ से मोबाइल के जरिए बात कराने के बाद दो कक्ष खाली कराए गए, जिनमें कंप्यूटर भी लगवाए गए। बीडीओ जयसिंह के साथ एडीओ पंचायत ऋषिकांत शर्मा, रामकिशोर, सेवाराम, मुनीश शाक्य, गजेंद्र, देवपाल सिंह आदि वीडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें