फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत में गुजरने लगे दिन

Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अल्लाह की इबादत में गुजरने लगे दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजा के पहले दिन मस्जिदों में हुईं नमाज 
विज्ञापन

 रमजान का पाक मुकद्दस माह मंगलवार से शुरू हो गया। पहला रोजा रखने के साथ रोजेदारों ने खास इबादत शुरू कर दी। फरमाया जाता है कि अल्लाह इन दिनों अपने बंदों पर रहमत की बारिश करते हैं।  
इबादत का सबसे पाक माह रमजान है। लोग लंबे समय तक इसका इंतजार करते हैं। अल्लाह से बेपनाह प्यार करने वाले इन दिनों रोजा रखकर नमाज पढ़ने और इबादत करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। रमजान के पहले दिन बड़ी तादाद में लोगों ने रोजा रखे। खुदा की इबादत में पूरा वक्त बिताया। इबादत से अल्लाह का नूर बरसना शुरू हो गया। मस्जिदों में नमाजें हुईं। जामा मस्जिद में शाही इमाम ने नमाज अदा कराई। 
विज्ञापन

मस्जिदों में रात को नमाजे तराबी कलाम पाक की तिलावत के बाद सहरी से रोजा की शुरूआत हुई। अलग-अलग टाइम के हिसाब से मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। पहले रोजा को हर मस्जिद में नमाजियों की बड़ी तादाद रही। 
जिले में इस खास मौके पर बिजली विभाग ने सहरी के टाइम बिजली कटौती बंद कर दी। नगर पालिका और नगर पंचायतों ने मस्जिदों के आसपास सफाई कराकर चूना डलवाया।  
-----
फलों पर महंगाई का साया
बदायूं। रमजान शुरू होते ही फलों पर मंहगाई बढ़नेे लगी। सेब, लीची, अनार, केला, खजूर और अन्य फलों के दाम पिछले दिनों की तुलना में बढ़े हुए नजर आए। फल बेचने वालों ने सवाए से डेढ़ गुने तक दाम बढ़ा दिए। रमजान में रोजेदार इफ्तार में फलों का सेवन अधिक करते हैं। 
विज्ञापन

------
बाजारों में लौटने लगी रौनक 
बदायूं। रोजा शुरू हो गए हैं। इफ्तार के लिए खरीदे जाने वाले खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। रोजा इफ्तार के लिए खाने-पीने की चीजों के बाजार सज गए हैं। जिन बाजारों से पिछले दिनों रौनक गायब हो गई थी, उन पर रौनक तारी है। शाम होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें