फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से शादी करने के एक दिन बाद ही दूसरी युवती के साथ ऐसे हाल में मिले दूल्हे राजा, दुल्हन पहुंची थाने

Sun, 03 Dec 2023 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक ने प्रेमिका से शादी रचाई, लेकिन अगले ही दिन उसे छोड़कर दूसरी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवक की दुल्हन भी थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिस युवक की उसकी प्रेमिका से शादी कराई थी, वह शनिवार को बाइक पर दूसरी युवती के साथ घूमता मिला। नवविवाहिता की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें चौकी ले आई। करीब चार घंटे तक चौकी पर पंचायत चलती रही। 
विज्ञापन


युवक की दूसरी प्रेमिका शादीशुदा थी। उसके पति को बुलाया गया। इसके बाद वह अपने पति के साथ चली गई। बाद में युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी कि म्याऊ निवासी एक युवक काफी समय से शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। 

पुलिस ने पकड़ा तो शादी करने को हुआ था तैयार
प्रेमिका ने प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस शुक्रवार को युवक को पकड़कर थाने ले गई। जब युवती ने उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की तो वह शादी करने के लिए राजी हो गया। शाम को पुलिस ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। इसके बाद युवती ससुराल चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, 110 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त

शनिवार सुबह युवक चुपचाप घर से निकल गया और कस्बे की दूसरी प्रेमिका को लेकर बाइक पर घुमाने लगा। जब इसके बारे में पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। म्याऊ चौकी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी प्रेमिका को पकड़ लिया। इस बीच पत्नी भी चौकी पहुंच गई। 
विज्ञापन

युवक की दूसरी प्रेमिका शादीशुदा है। उसका पति बाहर रहकर काम करता है। उसके परिवार वाले भी पुलिस चौकी पहुंच गए। करीब चार घंटे तक पंचायत चलती रही। आखिर में शादीशुदा प्रेमिका अपने पति के साथ चली गई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें