फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी की तैयारियों के बीच बेटी प्रेमी संग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेटे की शादी की तैयारियों के बीच घर से बेटी प्रेमी के साथ चली गई। लाखों रुपये के जेवर व नकदी भी ले गई। इस मामले में अदालत के आदेश पर अलापुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद थाने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बा अलापुर निवासी ईधनवती ने न्यायालय में प्रार्थना देकर बताया कि वह अपने बेटे की शादी की तैयारियां कर रही थीं। वधू रोक की रस्म के लिए उन्होंने सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये घर में रखे हुए थे। इसी दौरान उनकी विवाहित बेटी ज्योति भी मायके आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अरविंद अक्सर घर आता-जाता था और बेटी को परिवार के खिलाफ भड़काता था।
पीड़िता के अनुसार 9 मार्च को वह पति के साथ बाजार गई थी। घर पर बेटी और अरविंद मौजूद थे। शाम को लौटने पर संदूक खुला मिला, जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे। बेटी भी घर पर नहीं मिली। बाद में परिजनों ने बताया कि उन्होंने अरविंद को बाइक से ज्योति को ले जाते देखा था और उसके हाथ में एक बैग भी था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह अरविंद के घर जानकारी लेने पहुंची तो उसके भाइयों धनवीर और प्रदीप ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अरविंद, ज्योति, धनवीर और प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें