लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाखों रुपये की संपत्ति भी हो गई अग्निकांड में राख
थाने के गांव कांसी और हजरतपुर थाने के गांव मौजमपुर में हुए अग्निकांड में 12 घर स्वाह हो गए। आग में लाखों रुपये की संपत्ति भी राख हो गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
दातागंज के गांव कांसी में बुधवार को दोपहर अचानक आग लग गई। आग में कल्लू, फूल सिंह, चंद्रपाल, रामचंद्र, इतवारी के घर राख हो गए। फूल सिंह के घर में 40 हजार रुपये की नगदी और रामचंद्र के घर में 35 हजार की नगदी भी जल गई। दूसरा अग्निकांड हजरतपुर में हुआ। यहां गांव के अनेशपाल के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें अनेशपाल समेत गांव के दुर्गेश, शिव कुमार, राज कुमार, शिवेंद्र, लज्जाराम के घर स्वाह हो गए।