बरेली। विशेष ट्रेनों की चाल बुरी तरह से बिगड़ गई है। यह गाड़ियां 13 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। नियमित ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। शनिवार को 12 नियमित और सात विशेष ट्रेनों ने इंतजार कराया। 03311 दरभंगा-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 13 घंटे की देरी से आई।
04830 जोधपुर-गोरखपुर विशेष गाड़ी ने नौ और 04730 गोरखपुर-श्रीगंगानगर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे इंतजार कराया। 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन आठ घंटे, 05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई। 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन तीन और 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार विशेष गाड़ी दो घंटे की देरी से आई।
नियमित ट्रेनों में 15910 अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ, 19601 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आईं। इसके अलावा 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 12430 एसी सुपरफास्ट, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ मेल, 22417 महामना एक्सप्रेस और 14205 अयोध्या एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
अमृतसर-न्यू तिनसुकिया के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
बरेली। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे अमृतसर-न्यू तिनसुकिया के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा।04626 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष गाड़ी 22 मार्च को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:50 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी। 04625 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 मार्च को न्यू तिनसुकिया से सुबह 7:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 6:42 बरेली आएगी और रात 7:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। संवाद