फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने दिल्ली से आकर डाला वोट

Thu, 23 Nov 2017 12:39 AM IST
उझानी।
विज्ञापन
वोट डालने आए दंपत‌ि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कॉलोनी निवासी सुदर्शन कुमार धींगड़ा और उनकी पत्नी पूर्व पालिका सदस्य ऊषा धींगड़ा ने बुधवार को कैंसर पीड़ित होने के बावजूद दिल्ली से यहां आकर मतदान किया। दोनों का इस समय वहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 मंगलवार को ही सुदर्शन की कीमोथिरैपी दिल्ली के अस्पताल में हुई, बुधवार को ऊषा का नंबर था, बावजूद इसके दोनों यहां मतदान के लिए आए। 
करीब 70 वर्षीय सुदर्शन कुमार धींगड़ा को दो साल पहले पता चला कि उन्हें कैंसर है। सुदर्शन का इलाज चल रहा था कि तभी यह पता चला कि उनकी पत्नी ऊषा को भी कैंसर है। इस समय दोनों का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दंपति ने मंगलवार शाम को बेटे अनुराग से बात की और दिल्ली से आकर वोट डालने की इच्छा व्यक्त की। बेटे ने वाहन भेजकर उन्हें दिल्ली से बुला लिया। पूर्वाह्न में एमजीपी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे सुदर्शन और पूर्व पालिका सदस्य ऊषा ने बताया कि वह हर हाल में कैंसर से जंग जीतेंगे लेकिन मतदान का अधिकार भी जीवन का हिस्सा है, सो अपने अधिकार की खातिर घर चले आए। मतदान करके लौटते समय दोनों के परिचितों ने जमकर हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें