बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के एक युवक ने सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर वायरल की है। मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार को कस्बा उझानी के मुहल्ला साहूकारा निवासी योगेश प्रताप सिंह समेत क्षेत्र के कई क्षत्रिय समाज के युवाओं ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कहा है कि क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी गुड्डू जाटव ने अपने फेसबुक अकाउंट से क्षत्रिय समाज को इंगित करते हुए नीचा दिखाने की नीयत से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर वायरल की है। इससे लोगों में रोष है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।