फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो महीना चलने के बाद बंद कर दी गई दबतोरी की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली से दबतोरी के लिए चलने वाली रोडवेज बस सेवा दो महीने बाद ही बंद कर दी गई है। ऐसे में 12 किलोमीटर के सफर के लिए अब फिर से लोग डग्गामार वाहनों के सहारे हैं।
विज्ञापन

दो महीने पहले बिसौली से दबतोरी के लिए रोडवेज बस शुरू की गई थी। यात्री न मिलने की वजह से बस बंद कर दी गई है। जिस समय पर बस का संचालन किया गया, उस समय पर कोई ट्रेन ही नहीं है। दबतोरी में ट्रेन आने पर ही यात्री मिलते हैं। यही वजह रही कि बस सेवा बंद कर दी गई है। दबतोरी के यादराम ने बताया कि बस सुबह सात बजे आती थी। अगर यही बस नौ बजे आती तो यात्री मिलते। मोहनलाल का कहना है कि सुबह सात बजे बस आने से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बस का समय ट्रेन के आने के बाद करना चाहिए।
-
इस तरह से होता था संचालन
बदायूं रोडवेज बस स्टैंड से यह सुबह छह बजे रवाना होती थी। उसके बाद सात बजे दबतोरी रेलवे स्टेशन तक पहुंचती थी। उसके बाद बिसौली और चंदौसी जाती थी। अब यह बस बदायूं से सीधे चंदौसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट,
- बस को यात्री न मिलेने की वजह से बंद कर दिया है। समय परिर्वतन के बाद इसको दोबारा से संचालित कराने पर विचार किया जा रहा है। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें