फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बिल्सी विधायक की फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में फेसबुक आईडी हैककर रुपये मांगने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों हैक की गईं फेसबुक आईडी के बारे में अभी तक पुलिस हैकर का पता नहीं लगा सकी कि रविवार को बिल्सी के भाजपा विधायक पंडित आरके शर्मा की आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद कई लोगों से रुपये मांगे गए। इस संबंध में विधायक ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भाजपा के बिल्सी विधायक पंडित आरके शर्मा को फेसबुक आईडी और मैसेंजर हैक होने के बारे में तब पता चला, जब कुछ परिचित लोगों ने उन्हें फोन किया। उनके परिचितों ने बताया कि उनकी आईडी से मैसेज द्वारा उनसे रुपये मांगे गए हैं। एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये मांगे गए। इस पर व्यक्ति ने कहा कि जब तक विधायक से फोन पर बात नहीं कर लेगा, तब तक रुपये ट्रांसफर नहीं करेगा। इसके बाद मैसेज किया गया कि वह आईसीयू में भर्ती हैं और उन्हें इस समय रुपयों की सख्त जरूरत है। इस समय वह फोन पर बात नहीं कर सकते। एक घंटे बाद बात करें, फिलहाल रुपये ट्रांसफर कर दो। इस तरह कई लोगों से रुपये मांगे गए। किसी से पचास, तो किसी से बीस हजार रुपये मांगे गए हैं। अब तक करीब 20 लोगों से रुपये मांगने की बात सामने आई है लेकिन किसी ने रुपये नहीं दिए गए हैं। रविवार को विधायक ने बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक आरके शर्मा ने बताया कि आईडी हैक करने वाला कौन है। अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि आईडी हैक करने वाले को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें