फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के समर्थन में पोस्ट करने पर दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायू/अलापुर। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है। दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर पांच के अनुज पुत्र रामफल नाम के युवक ने फेसबुक पर नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में पोस्ट की थी। पोस्ट के साथ उसने जय भगवा, जय श्री राम भी लिखा थी। वार्ड नंबर छह के अर्जुन पुत्र नत्थू लाल ने भी समर्थन में पोस्ट की थी। मुस्लिम वर्ग के लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए शिकायत की थी। दबाव में आई पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। रविवार को दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। इनको जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में रोष है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि फेसबुक पोस्ट में कुछ आपत्तिजनक नहीं था। फिर भी लोगों के गुस्से को लेकर एहतियातन शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें