फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने शेयर कीं भड़काऊ पोस्ट, एसएसपी ने सस्पेंड किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए गए गई भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार देर रात बिसौली सर्किल यूपी 112 में तैनात नाजिर हुसैन नाम के एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश में हिंसक प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में जिन लोगों पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है अगर वही कानून के विरोध में पोस्ट करें तो हैरानी होगी। नाजिर हुसैन नाम इस सिपाही ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के साथ कुछ भड़काऊ पोस्ट पर टिप्पणी भी की है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई हैं। मामला लोगों की जानकारी में आया तो इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें