फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ संस्कारों से इंसान  की पवित्रता बरकरार

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को बोंदरी के ग्राम देवता के मठ पर यज्ञ कराके लोगों को संस्कारवान बनने की सलाह दी गई। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर देवकन्याओं का पूजन भी किया गया। कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से इंसान की पवित्रता बरकरार है।
विज्ञापन

यज्ञ शुरू होने से पहले गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने ग्रामीण महिला-पुरुषों को धार्मिक अनुष्ठान का महत्व समझाया। कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का महत्वपूर्ण स्थान है। यज्ञ से ही इंसान को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। श्रेष्ठ संस्कारों से इंसान का जीवन पवित्र और प्रखर रहता है। संजीव शर्मा की मौजूदगी में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने ग्राम देवता के यज्ञ में आहुतियां आर्पित कर लोक मंगल की कामना की।
यज्ञ के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। गांव में पदयात्रा भी निकाली गई। दोपहर बाद तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा गीतों से गायत्री परिवार का संदेश दिया गया। महिला-पुरुषों ने महामृत्युंजय महामंत्र का जाप भी किया। कार्यक्रम के दौरान ओमशंकर सिंह, अजयपाल सिंह, सुशील कुमार, मुनेंद्र सिंह, रामसरन, प्रवेेंद्र, नन्हे, गोलू, शैलेश कुमार, विनोद कुमार, वीरपाल सिंह, विपिन कुमार और महाराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें