फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य में मनीषा, कथक में कीर्तिका और स्वीकृति प्रथम

Tue, 30 Dec 2014 11:33 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से हुए मंगलवार को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा। शास्त्रीय नृत्य में मनीषा पांडे और कथक में कीर्तिका अरोरा-स्वीकृति अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक पंकज शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। मंच पर आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें तबला वादक में हिना साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कत्थक में कीर्तिका अरोरा और स्वीकृति ने प्रथम स्थान पाया। जबकि शास्त्रीय नृत्य में मनीषा पांडे प्रथम आईं। कार्यक्रम में षट्वदन शंखधार के अलावा नित्या गुप्ता, खुशी, अल्का, स्नेहा, पिंकी ने भी गजब प्रस्तुतियां दीं। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि रहे जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने पुरस्कृत किया। वीएस मनराल, डॉ. मदनमोहन लाल, राकेश शर्मा, रामौतार शर्मा, नीतू आदि रहे। संचालन राहुल चौबे, अजीत रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें