फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, मिट्टी और योग से करें असाध्य रोगों का उपचार

विज्ञापन
उझानी में मेरे रामसेवा आश्रम पर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर जानकारी देते रवि जी समदर्शी महाराज - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मेरे राम सेवा आश्रम पर मंगलवार सुबह हवन-पूजन के साथ प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र शुरू हो गया। भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सच्चिदानंद ने असाध्य रोगों के उपचार की विधि भी बताई। कहा- पानी, मिट्टी और योग के जरिये तमाम बीमारियों का इलाज करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

आश्रम के मुखिया रवि समदर्शी महाराज की मौजूदगी में यज्ञ शुरू होने पर मंत्रोच्चर के बीच आहुतियां अर्पित की गईं। यज्ञ के महत्व पर चर्चा के बाद मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद ने भगवान धनवंतरि का पूजन किया। कहा कि- गठिया, खांसी, कब्ज, ब्लड प्रेशर समेत कई ऐसी बीमारियां है जो लोगों को चैन से नहीं रहने देतीं। प्रकृति में कई असाध्य बीमारियों के निदान को तमाम औषधियां हैं।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने प्राकृतिक चिकित्सा में आयुर्वेद को सराहा। संत रामदास और वैद्य रामशंकर शर्मा ने प्राकृतिक तौर तरीकों के बारे में समझाया। इस मौके पर दयाराम वेदपंथी, अनमोल शर्मा, सुरेश शर्मा, ओमेंद्र शर्मा, केपी शर्मा, वीरेंद्र साहू, महावीर सिंह राघव, सत्येंद्र सिंह चौहान, डॉ, सुरेंद्र सिंह, ओमकार शर्मा, अरविंद, राजेंद्र साहू, देव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें