फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर मंदिर: बेटे संग 51 किलो मिट्टी का शिवलिंग बना बाइक पर बने मंदिर में किया स्थापित, अब करेंगे जलाभिषेक

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एक शिवभक्त ने 12 वर्षीय बेटे के साथ मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसका रंग-रोगन किया। करीब 51 किलो वजन के शिवलिंग को उन्होंने बाइक पर बने मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया। इसके बाद बेटे के साथ वह निकल पड़े गंगाजल लेने के लिए कछला। अब वह बरेली के ही सिद्धबाबा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
नेत्रपाल के मंदिर में शिवलिंग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लिया (बरेली) के नेत्रपाल और उनके बेटे ने अपने अंदाज से मंत्रमुग्ध दिया। पिता-पुत्र ने पहले शिवलिंग बनाया फिर अपनी बाइक पर बनाए गए मंदिर में उसे स्थापित कर जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। अब वह बरेली के सिद्धबाबा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान जजपुरा में खाटू श्याम मंदिर के पास मिले नेत्रपाल के मुताबिक, उन्होंने सावन के अंतिम सोमवार को गांव के ही सिद्धबाबा मंदिर में जलाभिषेक करने का निर्णय लिया तो मन में कुछ अलग करने का विचार आया। उन्होंने 12 वर्षीय बेटे के साथ मिट्टी का शिवलिंग बनाने के बाद रंग-रोगन किया। करीब 51 किलो वजन के शिवलिंग को उन्होंने बाइक पर बने मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया। इसके बाद बेटे के साथ वह निकल पड़े गंगाजल लेने के लिए कछला। अब वह बरेली के ही सिद्धबाबा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

बलवीर और भूदेव दंडवत यात्रा पूरी कर बुर्राफरीदपुर में करेंगे जलाभिषेक
गंगाघाट से शुक्रवार तड़के बुजुर्ग भूदेव और बलवीर यादव ने दंडवत यात्रा शुरू की। बरेली-मथुरा हाईवे पर दंडवत कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों का पहला पड़ाव वितरोई मोड़ के पास रहा। इसके बाद दोनों ही एक ही गद्दे के सहारे आगे बढ़ते चले आए। भूदेव के धेवते संजय ने दंडवत के दौरान गद्दा आगे खिसकाने की जिम्मेदारी संभाल रखी है। बलवीर ने बताया कि दोनों सोमवार को बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उम्र के इस पड़ाव पर पर भूदेव और बलवीर के हौसले को देख भक्त कायल हो गए। रास्ते में कांवड़ियों ने उनका हौसला भी बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन


रास्ते में जगह-जगह जलपान
अंतिम सोमवार से पहले गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा हाईवे पर उमड़े कांवड़ियों को खूब आदर-सत्कार किया गया। हाईवे किनारे बने विश्रामालयों में उन्होंने थकान कम की तो भंडारों में उन्होंने भोजन किया। संजीव साहू और सुशील साहू ने अपनी फैक्टरी के सामने सब्जी, पूड़ी और मिष्ठान वितरित किया। इसके अलावा छतुइया रेल फाटक, मेन मार्केट, जजपुरा मंदिर और जिरौजिया मोड़ के पास भी भंडारों में कांवड़ियों की पसंद का विशेष ख्याल रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें