फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की दबंगई: बस स्टैंड पर लड़कों को बुलाकर प्रेमी शिक्षक को पिटवाया, टीचर बोलीं- कर रहा था ये हरकत

Sun, 07 Aug 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रेमी शिक्षक उनसे मिलने बस स्टैंड पर पहुंचा। इसी दौरान एक शिक्षिका ने अपने नए प्रेमी को भी वहां बुला लिया। उसके साथ रोडवेज में तैनात कर्मचारी और कुछ अन्य लड़के आ गए। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ही प्रेमी शिक्षक की जबरदस्त पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार रात दो शिक्षिकाओं ने कुछ लड़कों को बुलाकर एक शिक्षिका के पूर्व प्रेमी शिक्षक की पिटाई करवा दी। इससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों शिक्षिकाएं बस में बैठकर दिल्ली चली गईं। शिक्षक भी घर लौट गया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार रात करीब 11 बजे का है। उस वक्त जगत ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात दो शिक्षिकाएं तीन दिन का अवकाश होने पर अपने घर जा रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके घर जाने की सूचना पर एक शिक्षिका का म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रेमी शिक्षक उनसे मिलने बस स्टैंड पर पहुंचा। इसी दौरान एक शिक्षिका ने अपने नए प्रेमी को भी वहां बुला लिया। उसके साथ रोडवेज में तैनात कर्मचारी और कुछ अन्य लड़के आ गए।

उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ही प्रेमी शिक्षक की जबरदस्त पिटाई कर दी। इससे शिक्षक ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त शिक्षक नशे में था। वह शिक्षिकाओं से गाली-गलौज कर रहा था। उनमें एक शिक्षिका को अपनी मंगेतर बता रहा था। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें