फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खितौरा देवी मंदिर में उमड़ी जात करने वालों की भीड़

विज्ञापन
बिल्सी के खितौरा देवी मंदिर पर जात करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा में मुख्य मार्ग पर स्थित देवी मंदिर पर सोमवार को जात करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के अलावा दूरदराज के लोगों ने यहां पहुंचकर देवी मां के मंदिर में जात करके माता रानी की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बताते हैं कि यहां के प्राचीन तीन देवी मंदिर में कादराबाद की मां काली, कर्णवास की मां कल्याणी और बेलौन की मां भवानी की मूर्तियां स्थापित हैं। सोमवार और बृहस्पतिवार को यहां भंडारा होता है, जिसमे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां मां भगवती का जगराता भी होता हैं। हर वर्ष आषाढ़ मास में पंद्रह दिनों तक यहां जात की जाती है, जिसमें रोजाना हजारों भक्त पूजा अर्चना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें