बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव ओया में मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन कथावाचक यशोदानंदन मिश्रा ने सुदामा चरित्र की कथा को सुनाया। सुदामा की पत्नी ने सुदामा को श्रीकृष्ण के पास जाने का आग्रह किया और कहा, वह बहुत दयावान हैं, इसलिए वे हमारी सहायता अवश्य करेंगे। सुदामा ने संकोच-भरे स्वर में कहा, श्रीकृष्ण एक पराक्रमी राजा हैं और मैं एक गरीब ब्राह्मण हूं। मैं कैसे उनके पास जाकर सहायता मांग सकता हूं उसकी पत्नी ने तुरंत उत्तर दिया तो क्या हुआ मित्रता में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। आप उनसे अवश्य सहायता मांगें। अंतत: सुदामा श्रीकृष्ण के पास जाने को राजी हो गया। उसकी पत्नी पड़ोसियों से थोड़े से चावल मांगकर ले आई तथा सुदामा को वे चावल अपने मित्र को भेंट करने के लिए दे दिए। सुदामा द्वारका के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर राकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अश्वनी, अनुज कुमार तोमर, सोनवीर, ओंकार सिंह, राधारानी, मिथलेश, कुसुमदेवी, शशि आदि मौजूद रहे। संवाद
सांई राम मंदिर पर श्रद्धालुओं ने वितरित की खीर-पूड़ी
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित सांई राम मंदिर पर बृहस्पतिवार को सांई बाबा की पूजा कर यहां खीर-पूड़ी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों का गुणगान किया। यहां बच्चों ने सबसे पहले बाबा की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। खुशी सोलंकी ने बताया कि उसके बाद प्रसाद वितरण का किया। इस मौके पर अखिलेश सोलंकी, विनोद कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार, लवली सोलंकी, प्रियांशी, आयुषी उपाध्याय, आयुषी सक्सेना, संजना, डोली, मुस्कान शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
भागवत कथा का समापन आज, कल यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद होगा भंडारा
बिनावर। क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में जूनियर हाईस्कूल के पास चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और भागवत कथा का समापन शुक्रवार को होगा। शनिवार को यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भागवत कथा में बृहस्पतिवार को यज्ञाचार्य अनिल कुमार भागवत ने यज्ञ कराया। कथावाचक ब्रह्म स्वरूप ने कहा कि कलियुग में मात्र भागवत कथा के श्रवण से जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंच कर परिक्रमा की। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश, टिल्लू सिंह, विनोद सोलंकी, रोहताश सिंह, रामनिवास, गौरव, नरेंद्र सिंह, रमेश पाल सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद