फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भक्ति के पवित्र भाव ही हमें दिलवा सकते हैं भगवान की कृपा’

विज्ञापन
बिल्सी के गांव बड़नौमी में चल रही भागवत कथा सुनाते योगेश मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
‘भक्ति के पवित्र भाव ही हमें दिलवा सकते हैं भगवान की कृपा’
विज्ञापन

बिल्सी। गांव बड़नौमी स्थित श्रीराम मंदिर पर चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन पटियाली से आए कथावाचक योगेश मिश्र एवं आरती मिश्र ने भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग भगवान को तभी याद करते हैं, जब वे मुसीबत में होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान की भक्ति हर पल करनी चाहिए। दुख में ही नहीं, सुख के दिनों में भी प्रार्थना करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्त के भाव पवित्र होना चाहिए, तभी भगवान की कृपा मिल सकती है। भक्ति कैसी होनी चाहिए, यह हम भक्त ध्रुव की कथा से समझ सकते हैं। इसीलिए सुख हो या दुख, हर पल भगवान का ध्यान करते रहना चाहिए। इस मौके पर उमाशंकर गिरि महाराज, सुखलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव कुमार, नौनीराम, राकेश कुमार शर्मा, विजय कुमार, एवरन सिंह आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें