फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब लगे जयकारे, धूमधाम से निकाली देवी मां की चूनर यात्रा

विज्ञापन
देवी मेले में मां की चूनर ले जाते सदर विधायक महेश गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर के ऐतिहासिक देवी मेले में शनिवार की शाम को अमावस्या कीर्तन मंडल की ओर से देवी मां की चूनर यात्रा निकाली गई। देवी मां के जयकारों के साथ निकाली गई चूनर यात्रा मेले में भ्रमण करती हुई मंदिर पहुंची, जहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने देवी मां को चुनरी चढ़ाई।
विज्ञापन

देवी मेले में प्रतिवर्ष मां की चूनर यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी निकली चूनर यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत के मेला स्थित कैंप कार्यालय से हुआ। चूनर यात्रा में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, मेला अध्यक्ष योत्सना कौर तथा अमावस्या कमेटी के सदस्य सिर पर चूनर के थाल रखकर चल रहे थे। यात्रा मेले में भ्रमण करती हुई देवी मां के मुख्य मंदिर पर पहुंची, जहां पूरे विधि विधान से देवी मां को चूनर चढ़ाकर सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई। चूनर यात्रा में मेला अध्यक्ष योत्सना कौर, सौरभ मिनोचा, बंटी सिंह, पवन अग्रवाल, राकेश कुमार वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, देवेंद्र सिंह, नारायण गिरी, जयपाल शर्मा, सुग्रीव वार्ष्णेय, स्वेता मिनोचा, रोहित वंशीधर, भुल्लन शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
-
पांच दिन बढ़ा मेला
चैत्र मास की पूर्णिमा से शुरू हुए देवी मेला का पूर्व में 30 अप्रैल को समापन होना था, मगर मेले में आए दुकानदारों ने मेला अध्यक्ष से मेले को कुछ दिन बढ़ाने की मांग रखी थी। इस पर मेला अध्यक्ष योत्सना कौर ने सदर विधायक से बात की। शुक्रवार को महाआरती में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी जब दुकानदारों एवं मेला कमेटी ने मेले को कुछ दिन बढ़ाने का अनुरोध किया तो उन्होंने सीओ बिसौली शक्ति सिंह और एसडीएम ज्योति शर्मा को बुलाकर मेला पांच दिन बढ़ाने का निर्देश दिया। मेला पांच दिन बढ़ने से दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब मेले का समापन पांच मई को होगा।
विज्ञापन

-
फोटो- 42
सांसद संघमित्रा बनीं महाआरती की यजमान
वजीरगंज। भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने शनिवार की रात मंगला माता मंदिर पर महाआरती में यजमान बनकर भाग लिया। उन्होंने माता रानी की पूजा अर्चना कर मत्था टेका। मेला अध्यक्ष योत्सना कौर उन्हें माता रानी के मुख्य मंदिर तक लेकर गई, जहां सांसद ने माता रानी की महाआरती में यजमान बनकर पूजा अर्चना कर मां के चरणों मे मत्था टेककर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उसके बाद उन्होंने महाआरती में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती के बाद कैंप कार्यालय पहुंचीं सांसद का नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन तथा उनके पति पूर्व अध्यक्ष उमर कुरैशी ने स्वागत किया। इस मौके पर निष्कर्ष प्रताप सिंह, विष्णु वार्ष्णेय, राकेश कुमार वार्ष्णेय, राजीव कुमार, पवन वार्ष्णेय, बंटी सिंह, सौरभ मिनोचा, पवन अग्रवाल, शालू वार्ष्णेय, सोनू मौर्य, धीरज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें