फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी दरबार में हनुमान जयंती महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी रोड स्थित श्री संकटमोचन बालाजी धाम में हनुमान जयंती महोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। यह 16 अप्रैल को हनुमान जयंती तक अनवरत चलेगा। महंत पंडित रविकांत उपाध्याय के मुताबिक परिसर में दस अप्रैल से संगीतमय श्रीरामकथा का शुभारंभ होगा। गवां से दिनेश मोहन शास्त्री यहां आकर प्रतिदिन कथा करेंगे।
विज्ञापन

बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में बालाजी जन्मोत्सव समारोह गत वर्षों की भांति इस बार भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, यहां व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। मंदिर के महंत मटरूमल शर्मा महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह आठ बजे सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। 16 अप्रैल को साढ़े दस बजे महाआरती, प्रभु का 56 भोग, कन्या भोज के तत्पश्चात शाम चार बजे से भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें