बिल्सी में सम्राट अशोक की जयंती मनाते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के आवास पर शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। ममता शाक्य ने सभी को सम्राट अशोक के जीवन से अवगत कराया। इतवारी लाल शाक्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर रहे हैं। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, डॉ.बीपी मौर्य, राकेश शाक्य, दिलीप धनगर ने भी अपने विचार रखे। संचालन श्योराज शाक्य ने किया। निहाल मौर्य, राजेंद्र शाक्य, डॉ. अरविंद शाक्य, केपी शाक्य, पप्पू मौर्य, कवींद्र सक्सेना, शिव कुमार माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद