बिल्सी के बांस बरोलिया में हुए देवी जागरण में सजाया गया मां का दरबार और श्री राधा-कृष्ण की झांकी। ?
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव बांस बरौलिया में रविवार रात माता रानी का जागरण हुआ। मां की भेंटों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। सोमवार सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
सिंह म्यूजिकल ग्रुप एंड जागरण पार्टी के कलाकारों ने माता रानी का भव्य दरबार सजाया। मां के भक्तों ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित की। जागरण के बीच-बीच में भगवान गणेश जी, श्री शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, हनुमान जी की झांकीं प्रस्तुत की गईं।
जागरण सफल बनाने में डॉ. शिव गौड़, मोहित कुमार, गोविंद शर्मा, नरेश पाल, अभिषेक भाटी, डॉ. संजीव तोमर, वीरेश तोमर, डॉ. सौदान सिंह, प्रिंस माहेश्वरी, संकेत तोमर, योगेश कुमार, शिवम सिकरवार, अनुज तोमर, शिवांग तोमर, कुलदीप कुमार, जयशिव, प्रशांत, सोनू, पवन तोमर आदि का सहयोग रहा। संवाद