फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को शुद्ध करने वाली सामग्री बांटी जाएगी

विज्ञापन
बिल्सी के गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में होली के लिए विशेष सामग्री तैयार करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज इकाई ने आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में हर साल की तरह इस वर्ष भी होली पर विशेष सामग्री का निर्माण किया है। यह सामग्री करीब 3100 घरों तक पहुंचाई जाएगी। इस सामग्री में तमाम रोगों को दूर करने वाली औषधियां तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाने वाली दिव्य जड़ी बूटियां शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि होली एक राष्ट्रीय यज्ञ महोत्सव है। घरों में माताएं बहनें गोबर के बने उपले जलाकर तथा गांव-नगर के पुरुष इकट्ठे होकर एक जगह होली जलाते हैं। इस होली की अग्नि में यदि सामग्री, कपूर आदि डाली जाए तो इससे पर्यावरण शुद्ध होता है। रोग दूर होते हैं और सभी निरोगी होते हैं। इस मौके पर अगरपाल सिंह, प्रज्ञा आर्य, साहब सिंह, मदन पाल, प्रश्रय आर्य, सूरजवती देवी, संतोष कुमारी, ज्योति, बद्रीप्रसाद आर्य, राकेश आर्य, किशनपाल आर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें