बदायूं। शनिवार को मंदिरों पर धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने शनि मंदिरों में पहुंचकर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की। भंडारे का आयोजन किया गया।
मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में स्थित शनिदेव मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शनि देव की प्रतिमा को तेल से स्नान कराने के उपरांत, दीप जलाकर शनि के पसंदीदा सामान, तिल, तेल, लोहा, काला कपड़ा, सहित अन्य सामान समर्पित किया। उसके बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन व संयोजक मुकेश श्रीवास्तव, श्रीराम सरन सैनी, ओमकार सैनी, अर्जुन सैनी, सुरेंद्र अनेजा, कुनाल शर्मा, मनोज जटवानी, कपिल अनेजा आदि ने किया। संवाद