बदायूं। दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर ने जब उड़ान भरी तो उस बेटी के सपने को भी नई उड़ान मिली, जिसके पिता ने सपना देखा था कि उसकी बेटी हेलीकॉप्टर से विदा हो। लड़की के पिता की इस ख्वाहिश को देखने के लिए दुल्हन की विदाई देखने भारी उमड़ पड़ी।
हर कोई शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए चाहें कितने भी रुपये खर्च क्यों न हो जाएं। ऐसा ही शहर के मोहल्ला वौधो टोला निवासी जहूर अहमद ने अपनी बेटी शबा की शादी में किया। उन्होंने भी शादी को खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बेटी की विदाई की। रविवार को शहर के एक मैरिज लॉन में वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद करीब चार बजे हेलीकाप्टर दूल्हा अरमान, दुल्हन शबा के साथ यहां से चला गया। दुल्हन के भाई स्वाले चौधरी ने बताया उनके परिवार का मन था कि शबा को हेलीकाप्टर से विदा किया जाए। इसलिए हेलीकाप्टर से विदा किया गया। दुल्हन के हेलीकाप्टर से विदा होने की खबर पर आसपास के लोगों की वहां भारी भीड़ जुट गई।