फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई रामबरात, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में सोमवार को प्रभु श्रीराम का सीताजी के साथ विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की बरात रामलीला मैदान अस्तलमढ़ी से निकाली गई, जो नगर के मोहल्लों से घूमती हुई अस्तलमढ़ी पर समाप्त हुई। वहां पर विधिविधान पूर्वक राजा जनक और उनकी धर्मपत्नी ने माता सीता का कन्यादान किया। इसमें विवाह की सभी रस्में भी निभाई गईं, साथ ही राम बरात में शामिल हुए बारातियों को भोजन ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

नगर में चल रही रामलीला में राम विवाह का प्रसंग सुनाया गया। शिव धनुष टूटने के बाद भगवान श्रीराम रामलीला मैदान से बरात के साथ रथ में सवार होकर माता सीता से विवाह करने बारात लेकर रवाना होते हैं। भगवान श्रीराम की बरात अस्तलमढ़ी शिव मंदिर से थाना चौराहा, इमलियानगरा, साहूकारा, बजरिया, कुआ मोहल्ला, काजीहाउस, नगरपंचायत, कछियाना मोहल्ला होते हुए रामलीला मैदान अस्तलमढ़ी पहुची। वहां पर बरात का धूमधाम से स्वागत किया गया। बरात में आकर्षक झांकियां सजाई गई थी, जिसमें डांसिंग कार, काली अखाड़ा, शिव पार्वती झांकी, राम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, अन्य देवी देवताओं सहित कई मनोरंजक झांकियां थी। रास्ते भर जगह जगह घरों व छतों पर राम बारात देखने वालों की भीड़ रही। थाना पुलिस के अलावा कई थानों से फोर्स रामबरात की व्यवस्था में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें