फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। हर वर्ष की तरह नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें काली का अखाड़ा, शिव पार्वती, दुर्गा अखाड़ा समेत कई आकर्षक झाकियां शामिल रही। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने फीता काटकर इसको रवाना किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत उत्तम नगर से हुई। इसके बाद में शोभायात्रा अनाज मंडी पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे वाल्मीकि व लव कुश का स्वरूप लिए कलाकार चल रहे थे। उसके पीछे स्वामी वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। वहीं बैंड की धुन पर महिलाएं और पुरुष डांस कर रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में दातागंज, उसावां, हजरतपुर, उसैहत व अलापुर की पुलिस फोर्स तैनात रही। अध्यक्ष धर्मेंद्र वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, सुरेश, रामनाथ फौजी, विजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें