फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिया धम्म संदेश, कराया गया भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिया धम्म संदेश, कराया गया भोज
डॉ. आंबेडकर का 64 वां धम्म समारोह मनाया गया धूमधाम से
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भारतीय बौद्घ महासभा की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर का 64वां धम्म समारोह मनाया गया। शोभायात्रा (धम्म यात्रा) डॉ. भीमराव आंबडेकर पार्क से शुरू होकर कचहरी मार्ग होती हुए पड़ौआ तक निकाली गई, साथ ही शाम को धम्म भोज भी कराया गया।
विज्ञापन

भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 64वां धम्म दीक्षा दिवस के मौके पर सबसे पहले डॉ. भीम राव आंबडेकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और बुद्घ वंदना की गई। इसके बाद विश्व शांति धम्म यात्रा शुरू हुई। इसका शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह ने पंचशील ध्वज लहराकर किया। धम्मयात्रा में प्रेरणा गीत व धम्म संदेश के रूप में आकर्षक झांकिया शामिल हुई। धम्म यात्रा बुद्घ बिहार पड़ौआ में समाप्त हुई। उसके बाद में वहां सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संरक्षक शिवचरन लाल बौद्घ ने की। सभा में मुख्य अतिथि धम्म देशना भदंत प्रज्ञा रश्मि महाथेरा ने पंचशील और बौद्घ दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके बाद में उपासकों को धम्म भोज कराया गया। इस दौरान आरपी त्यागी, ओम यादव, राम शरन मौर्य, डॉ. क्रांति कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें