फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : दुल्हन की तरह सज गया बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार को करवाचौथ है। बाजार दुल्हन की तरह सज चुका है। खरीदारी को महिलाआें की भीड़ उमड़ रही है। पूजा-अर्चना के साथ ही महिलाओं में शृंगार का सामान खरीदने को लेकर काफी उत्साह है। यही वजह है कि कॉस्मेटिक दुकान, मेहंदी सेंटर, ब्यूटी पार्लर पर विवाहिताओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। इस खास दिन को सुहागिनें यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। ब्यूटी पार्लर में भी प्री बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

मंदी से जूझ रहे बाजार के लिए करवाचौथ संजीवनी लेकर आया है। सुबह से लेकर रात तक बाजार में भीड़ लगी रहती है। दिन में तो बाजार में हालात जाम जैसे हो जाते हैं। वहीं कपड़ों से लेकर कॉस्मेटिक की दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है। महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती नजर आ रही हैं। नंबर आने पर फेशियल, फेस क्रीम, फेस वॉश, बिंदी, नेल पालिश से लेकर अन्य सामान की खरीदारी कर रही है। वहीं पति भी पत्नियों को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए ज्वैलरी की दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं। कई महिलाएं ब्यूटी पार्लर की बजाय घर पर ही सजेंगी। इसके लिए भी बुकिंग कराई जा रही हैं।

मिट्टी के करवे आ रहे पसंद
चांद के दीदार के लिए छलनी और व्रत के लिए करवा भी खरीदे जा रहे हैं। पीतल के बाद महिलाएं सबसे अधिक मिट्टी के करवा को तरजीह दे रहीं हैं। इस बार मिट्टी के करवों पर काफी साज सज्जा की गई है। हालांकि स्टील के करवा भी बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन उनकी बिक्री कम है।
विज्ञापन


‘लाल रंग, गोल्डन पट्टी की साड़ी दिखाओ’
सुहाग का रंग ‘चटख लाल’ है। इस बार महिलाएं अलग अलग तरह की साड़ियां बाजार में तलाश कर रही हैं। दुकानदाराें की माने तो महिलाएं चटख लाल रंग की साड़ी में पतली गोल्डन पट्टी की मांग कर रहीं हैं। भारी भरकम बनारसी साड़ियों की अपेक्षा जरी के काम की हल्की साड़ियां पहली पसंद हैं। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूमों पर भी भीड़भाड़ है।

फिरोजाबादी चूड़ियों की डिमांड
महिलाओं की पहली पसंद फिरोजबादी चूड़ियां रहीं। मैचिंग की चूड़ियां और नक्काशी के कंगन की मांग है। सुहागिनों को घुंघरू वाले राजस्थानी स्टाइल कंगन भी भा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें