फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गायत्री की आराधना से होता है कष्टों का नाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ में भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की। भजन कीर्तन के बाद मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मां की आराधना से अभयदान मिलता है। गायत्री माता की आराधना करने से दरिद्रता, दु:ख और भय से मुक्ति मिलती है। वेद मंत्रोच्चारण के साथ सचिन देव, नत्थूलाल और कृष्णपाल ने यज्ञ संपन्न कराया। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने कलश पूजन किया। देवकन्याओं ने दीपकों को प्रज्ज्वलित कर भव्य आरती की। कार्यक्रम के अंत में कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान बी ज्ञानेंद्र, माया सक्सेना, कालीचरन, रामचंद्र प्रजापति, रजनी, सीमा, पूनम, राजेश्वरी, सुरेश कुमार मिश्र, सत्यवाला, मधु जौहरी आदि मौजूद रहे।

गायत्री महायज्ञ को कलश सजाए
उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संजरपुर रोड स्थित जयसिंह यादव के कृषि फार्म पर 13 से 16 अक्तूबर तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों के तहत मंगलवार को कलश सजाने का काम शुरू कर दिया गया। गायत्री परिवार के आर्येंद्र यादव और संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में पहले दिन एक सौ से अधिक कलश सजाए गए। उन्हें मनमोहक रूप प्रदान किया जा रहा है। बालिकाओं ने दीपयज्ञ भी कराया। इस मौके पर वैभव शर्मा, शीतल, कमलेश, शिवानी, मोना यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें