फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी पुरस्कृत, वरिष्ठजनों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार रात समापन हो गया। दो दिन पहले हुई नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों ने अपनी पेशकश से समां बांध दिया। मेधावियों ने जहां पुरस्कार पाया, वहीं समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ आपसी एकजुटता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में अंतिम दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह शुरू होने पर मुख्य अतिथि बदायूं की पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उझानी पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और अपर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर आशीष अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विजेता बच्चों और महिलाओं को पूर्वमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महामंत्री विवेक मैंमिया, हरीभगवान अग्रवाल, विष्णुभगवान अग्रवाल, राजकुमार बंसल और प्रवीण कुमार मित्तल ने पुरस्कृत किया। मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों में शिवशंकर अग्रवाल, विजय गोयल, बृजेंद्र कुमार गोयल, कृष्णऔतार मैंमिया, सत्यभान सराफ, विजय गोयल, शिवशंकर गोयल और हरीओम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अवनीश गोयल, राजीव अग्रवाल, पवनीश गोयल, मनीष गोयल, अरुण अग्रवाल, मुरली मनोहर सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें