फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से ही रफादफा कर दिया पांच लाख की ठगी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जमीन में दबी अकूत माया दिलाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी के मामले को दबतोरी पुलिस चौकी से ही रफा-दफा कर दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित को कुछ रुपये वापस कराकर चुप रहने की हिदायत भी दे डाली। ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव दौलतपुर के जगवीर को दो ठगों ने झांसा दिया कि उसके घर में अकूत माया दबी है। जगवीर झांसे में आ गया। इसके बाद ठग उससे तंत्र-मंत्र, देवी-देवताओं और नागलोक को प्रसन्न करने के नाम पर तीन महीने तक ठगी करते रहे। इस दौरान जगवीर और उसके भाई जगभान ने साढ़े तीन बीघा जमीन भी बेच दी। दोनों भाइयों को तंत्र-मंत्र के नाम पर कभी बरेली रामगंगा तो कभी कछला गंगा घाट बुलाया। तीन महीने में करीब पांच लाख रुपये ठगे गए। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों भाइयों को बिल्सी के गांव गुधनी बुलाया था। इनको ठगी का शक हो गया। ऐसे में उन्होंने दबतोरी पुलिस चौकी को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों की मदद से दो ठगों को दबोच लिया। शनिवार तक इनसे पूछताछ की जाती रही, लेकिन चौकी स्टाफ ने मामले में उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। अपने स्तर से ही पूरे मामले को रफा-रफा कर दिया। जगवीर का कहना है कि उसे कुछ रुपये देकर कह दिया गया है कि वह अब चुप रहे बाकी रुपये भी मिल जाएंगे। इधर चर्चा है कि दबतोरी चौकी पुलिस ने ठगों से मोटी रकम वसूली है। इसके बाद बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही ठगों को चौकी से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण में जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें